चोर की दाढ़ी में तिनका कहावत को चरितार्थ करता पुरुलिया पुलिस का एक्शन

पुरुलिया(तारकेश्वर राय ): कहते हैं 'सौ दिन चोर का एक दिन साध का' - और इस कहावत को सच कर दिखाया है पुरुलिया जिला पुलिस ने। जिले में आतंक बने अंतरराज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह की सक्रियता की खबर मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सनी राज, IPS ने तत्काल कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।एसपी के दिशा-निर्देश पर चले विशेष अभियान में पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए इस गिरोह के मुख्य किंगपिन मोहम्मद अनवर और मोहम्मद कबीर सहित कुल 7 कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही 6 लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है, जिनके पिछले हिस्से को मवेशी तस्करी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया था। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिले के पुलिस सुपर कुमार सनी राज, IPS ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक महीने से झारखंड से आ रही बोलेरो, स्कॉर्पियो और इनोवा गाड़ियों से सड़कों और घरों से मवेशियों की चोरी हो रही थी। सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सूचना के आधार पर बड़ाबाजार, बलरामपुर, झालदा, आड़सा और काशीपुर थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस मामले में कुल 5 केस दर्ज किए गए हैं। पुरुलिया जिला पुलिस की इस सराहनीय और निर्णायक कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल खत्म हुआ है और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। किंगपिन की गिरफ्तारी ने साफ संदेश दे दिया है कि जिले में संगठित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?